• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली ब्लास्ट मामला: पटियाला हाउस कोर्ट ने दो आरोपियों की एनआईए हिरासत बढ़ाई

Delhi blast case: Patiala House Court extends NIA custody of two accused. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला कार बम धमाके में दो आरोपियों की राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) हिरासत बढ़ा दी है। कोर्ट ने आरोपी यासिर अहमद डार की हिरासत 10 और दिनों के लिए और डॉ. बिलाल नसीर मल्ला की हिरासत आठ और दिनों के लिए बढ़ा दी, ताकि एजेंसी उनसे विस्तृत पूछताछ कर सके। एनआईए की जांच के अनुसार, उमर-उन-नबी 10 नवंबर को लाल किला में विस्फोटक से भरी कार चला रहा था और वह इस आतंकवादी हमले का कथित षड्यंत्रकारी था। इस विस्फोट में 15 लोगों की जान चली गई थी। एनआईए का कहना है कि हिरासत बढ़ाने का उद्देश्य सभी आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करना और विस्फोट के पीछे के नेटवर्क को उजागर करना है। एजेंसी जांच में यह पता लगा रही है कि किस तरह से विस्फोट की योजना बनाई गई, सहयोगी कौन थे और हथियार एवं विस्फोटक सामग्री कैसे जुटाई गई। एजेंसी ने डॉ. बिलाल नसीर मल्ला को 9 दिसंबर को गिरफ्तार किया था और उसे इस साजिश का मुख्य आरोपी बताया गया। इस मामले में अब तक डॉ. मुजम्मिल गनई, डॉ. अदील राथेर, डॉ. शाहीन सईद समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अदालत की कार्यवाही के दौरान मीडिया कर्मियों को कार्यवाही कवर करने से रोक दिया गया था।
बता दें कि यह धमाका एक हुंडई आई 20 कार में हुआ था, जिसमें आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी ड्राइविंग सीट पर था। विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से अधिक लोग घायल हो गए थे। जांच में पता चला है कि यासिर ने साजिश में सक्रिय भूमिका निभाई और अन्य आरोपियों के साथ लगातार संपर्क में था। वह उमर उन नबी और मुफ्ती इरफान जैसे आरोपियों से जुड़ा हुआ था।
एनआईए की जांच से यह मामला एक बड़े आतंकी नेटवर्क से जुड़ा लग रहा है, जिसमें फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई डॉक्टर शामिल हैं। एजेंसी का मानना है कि यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से लिंक है। अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें डॉ. मुजम्मिल शकील गनी, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान और अन्य शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, जहां डिजिटल डिवाइस और संदिग्ध सामग्री बरामद हुई।
केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर एनआईए पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है। जांच में विदेशी हैंडलरों के लिंक भी सामने आ रहे हैं। यह गिरफ्तारी मामले में बड़ा कदम मानी जा रही है और आगे और खुलासे होने की उम्मीद है। इस हमले ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi blast case: Patiala House Court extends NIA custody of two accused.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, red fort car bomb blast, nia custody extension, yasir ahmed dar, dr bilal nasir malla, patiala house court, judge anju bajaj chandna, 15 fatalities, umar-un-nabi suicide bomber, white-collar terror module, al-falah university, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved