• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, अदालतों में होने वाली हड़ताल पर लगी रोक

Delhi Bar Associations Major Decision: Strike in Courts Called Off - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली बार एसोसिएशन ने नए ट्रैफिक चालान सिस्टम को लागू करने से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली के सभी अदालतों में होने वाली हड़ताल पर रोक लगा दी है, जिसके तहत गुरुवार को दिल्ली के सभी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कामकाज सामान्य रूप से जारी रहेगा। इस दौरान दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की कोऑर्डिनेशन कमेटी ने सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ कानून मंत्री और परिवहन मंत्री भी मौजूद रहे। बैठक में सीएम ने नए नोटिफिकेशन के अमल पर रोक लगाने का फैसला लिया। इस दौरान वकीलों ने नए सिस्टम को लेकर अपनी आपत्तियां और चिंताएं सामने रखीं। बैठक में वकीलों के सुझावों पर विचार के बाद आगे ठोस समाधान निकाला जाएगा, ऐसा कहा गया। बैठक में वकीलों की चिंताओं पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है। दिल्ली में ट्रैफिक चालान के निपटारे के नए सिस्टम के लागू होने पर फिलहाल बार एसोसिएशन ने रोक लगा दी है।
दिल्ली सरकार ने नए चालान सिस्टम पर वकीलों की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बात ध्यान से सुनी। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में नए चालान सिस्टम को लागू करने को लेकर वकीलों की चिंताओं को गंभीरता से लिया है।
इसको लेकर मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली में नए चालान सिस्टम को लागू करने से जुड़े मुद्दों पर वकीलों की ओर से एक ज्ञापन मिला है। इस ज्ञापन को जांच के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट भेजा जा रहा है और इसे एलडी और सीएम के ध्यान में भी लाया जाएगा। तब तक ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को निर्देश दिया जा रहा है कि वे 14 सितंबर 2026 की नोटिफिकेशन के लागू होने की प्रक्रिया को रोक दें।
इसी के तहत 24 सितंबर को वकीलों का काम से दूर रहने का फैसला फिलहाल टाला गया है और 24 सितंबर का प्रस्तावित विरोध मार्च भी स्थगित कर दिया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Bar Associations Major Decision: Strike in Courts Called Off
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi bar association, delhi courts, traffic challan system, rekha gupta, delhi government, lawyers protest, district courts, pankaj kumar singh, traffic notification, delhi lawyers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved