• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Delhi Assembly Election : केंद्रीय मंत्री आठवले की पार्टी RPI भी मैदान में, BJP से मांगी सीटें

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में भाजपा की सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) भी दिल्ली विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी में है। पार्टी मुखिया और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिल्ली में चुनाव लडऩे के लिए भाजपा से कुल चार सीटें मांगी हैं।

आठवले ने भाजपा से कहा है कि अगर गठबंधन नहीं हुआ तो फिर छह सीटों पर पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, और बाकी की अन्य सीटों पर भाजपा को उनकी पार्टी समर्थन देगी। आठावले ने आईएएनएस से बातचीत में दिल्ली विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारियों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, दिल्ली में विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए हमारी पार्टी की भाजपा से बात चल रही है।

अगर समझौता सफल नहीं हुआ तो फिर पार्टी अकेले छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अन्य पर भाजपा को समर्थन करेगी। दिल्ली में चुनाव लडऩे के लिए हमारे पास योग्य उम्मीदवार हैं। आठवले ने आईएएनएस से यह भी दावा किया कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Assembly Election : Ramdas Athawale RPI to contest polls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi assembly election, ramdas athawale, rpi, contest polls, republic party of india, bjp, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved