नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा सह प्रभारी हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में छुपे रुस्तम की तरह जोश है और इसी जोश की वजह से भाजपा दिल्ली चुनाव जीतने जा रही है। दिल्ली में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से कहा, कांग्रेस अगर दिल्ली में खराब प्रदर्शन करती है तो उनकी प्रासंगिकता दिल्ली में खत्म हो जाएगी। कांग्रेस दिल्ली में अच्छा करती है तो यह भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वैसे कांग्रेस अच्छा करे या नहीं, भाजपा दिल्ली चुनाव जीत रही है। पुरी ने कहा, नागरिकता कानून पर पूरे देश में झूठ और भ्रम फैलाया गया। शुरुआत में शाहीन बाग प्रदर्शन को ऐसे दिखाया गया, मानो स्वाभाविक जन-प्रदर्शन हो, जैसा दुनिया में होता है। लेकिन सिसोदिया के बयान, कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेसी नेताओं का वहां जाना, पीएफआई का सहयोग आदि से आप पार्टी को लगा कि उनके लिए दांव उल्टा पड़ रहा है, इसलिए अब आप के नेता इस मुद्दे को समेटने की कोशिश में हैं।
मंत्री ने कहा, भारत दुनिया का अकेला देश है, जहां बहुसंख्यक समुदाय को ऐसा महसूस होता है मानो वे धार्मिक तौर पर पीडि़त अल्पसंख्यक हो। शाहीन बाग का नंबर डायल करना केजरीवाल को महंगा पड़ेगा। केजरीवाल दिल्ली का बेटा नहीं.. दिल्ली में पैदा हुए तो बता दें, जन्म स्थान कहां है।
दिल्ली प्रभारी पीसी चाको बोले, 11 फरवरी को कांग्रेस सबको चौंका देगी
प्रधानमंत्री मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे ,महिलाओं ने पीएम का अभिनंदन किया
चंद्रयान-3 के लैंडर व रोवर चंद्रमा पर 'नींद' से 'जागने' को तैयार
विशेषसत्र के दौरान लोकसभा में 160 प्रतिशत हुआ काम : अध्यक्ष ओम बिरला
Daily Horoscope