नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हो गया। कुल 70 सीटों के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच वोटिंग हुई। इसके जरिए कुल 672 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य तय होगा। दिल्ली में लगभग 1.47 करोड़ मतदाता हैं। मतगणना 11 फरवरी को होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि शाम 6.30 बजे मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। टाइम्स नाऊ के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) को 44 और भाजपा को 26 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस का डब्बागोल है। बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए और इसका मतलब है कि एक बार फिर आप सरकार बनाएगी। आजतक-एक्सिस के पोल में आप को 59 से 68, भाजपा को 2 से 11 सीटें दी गईं। कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकेगी।
इंडिया न्यूज-नेता ने आप को 53 से 57, भाजपा को 11 से 17 और कांग्रेस को 0 से 2 सीटें दी हैं। टीवी9-भारतवर्ष-सिसेरो ने आप को 44 और भाजपा को 26 सीटें दी हैं। रिपब्लिक-जन के एग्जिट पोल में आप को 48 से 61, भाजपा को 9 से 21 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट तथा न्यूज एक्स-पोल स्टार के पोल में आप को 50 से 56 और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिली हैं। एबीपी न्यूज-सी वोटर के पोल में आप को 49 से 63, भाजपा को 5 से 19 और कांग्रेस को 0 से 4 सीटें मिली हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope