• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Delhi Assembly Election : कांग्रेस मेनीफेस्टो के लिए जनता से लेगी राय, AAP ने BJP पर किया कटाक्ष

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए अब एक महीने से भी कम समय रह गया है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार से अभियान शुरू किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस लोगों से पार्टी के घोषणा-पत्र (मेनीफेस्टो) के लिए सुझाव और विचार मांगेगी। दिल्ली प्रदेश इकाई के प्रमुख सुभाष चोपड़ा के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अभियान को लॉन्च किया।

राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस की सत्ता वर्ष 1998 से 2013 तक 15 साल रही थी। 2015 में 70 सीटों वाली विधानसभा के लिए हुए चुनाव में पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी। पार्टी सत्ता पर वापसी करने का प्रयास कर रही है। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार और प्रदेश की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर वह शहर में विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगा रही है।

कांग्रेस ने पहले ही तीन बार की दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी में विकास को उजागर करते हुए अपना अभियान शुरू किया है। दीक्षित का पिछले साल निधन हो गया था। पार्टी की मुख्य चुनाव समिति की बैठक शनिवार को होनी है, जिसके बाद रविवार को दो दर्जन से अधिक उम्मीदवारों की पहली सूची पार्टी जारी कर सकती है।

दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने हैं और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पिछली बार हुए चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने यहां की 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जहां भाजपा को बाकी की तीन सीटें मिली थीं। वहीं कांग्रेस के हाथ खाली रहे थे।

भाजपा किस तरह की पार्टी है? फिल्म, शिक्षा से डर रही है : आप


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Assembly Election : Congress to take public opinion for manifesto, AAP taunts BJP on Chhapaak issue
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi assembly election, congress, public opinion, manifesto, aap, bjp, chhapaak issue, aam aadmi party, arvind kejriwal, delhi, shashi tharoor, manish sisodia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved