अलका के करीबी सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी ने उन्हें टिकट देने का
आश्वासन दिया है और अग्रवाल यमुना पार से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अपने
सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए कहा है। सूत्रों
का कहना है कि अजय माकन के चुनाव लडऩे की संभावना नहीं है। वे कथित तौर पर
विदेश गए हुए हैं।
इस बीच, दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने दावा
किया है कि जिन लोगों को आप ने टिकट से वंचित किया गया है, वे कांग्रेस के
संपर्क में हैं, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शाी के पोते आदर्श
शास्त्री भी शामिल हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस की पहली
सूची जल्द आने की उम्मीद है।
(IANS)
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope