नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार का शोर आज शाम पांच बजे थम जाएगा। इसी के साथ राजनीतिक दल छोटी या बड़ी किसी तरह की न सभाएं कर सकेंगे और न ही टोलियों में घूम-घूमकर जनसंपर्क कर सकेंगे। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बिना बैनर-पोस्टर के व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील करने को कहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पार्टी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे आठ फरवरी को अपने बूथ के मतदाताओं के घर जाकर उन्हें पहले मतदान फिर जलपान के लिए प्रेरित करें। ताकि पार्टी का एक भी वोटर उस दिन घर न बैठा रह जाए। दरअसलए मतदान के 48 घंटे पहले तक चुनाव प्रचार पर रोक लग जाती है।
सार्वजनिक रूप से वोट की अपील से जुड़े किसी तरह के राजनीतिक आयोजन पर बंदिश लग जाती है। ऐसे में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता इसकी काट निकालते हुए अगले 48 घंटे तक डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करते हैं।
'हर घर तिरंगा' अभियान- भाजपा नेताओं और सरकार के मंत्रियों ने अपने-अपने घरों पर लगाया तिरंगा और निकाली तिरंगा यात्रा
कांग्रेस अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया इसी महीने शुरू, राहुल पर कोई स्पष्टता नहीं
गुजरात युवा कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी को लेकर केंद्र की आलोचना की
Daily Horoscope