नई दिल्ली। भाजपा उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेटे संदीप और बहू कनुप्रिया के साथ वोट डालने निर्माण भवन मतदान केंद्र पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज दिल्ली की जनता शाहीन बाग का हिसाब-किताब कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पूरे साढ़े चार साल तक काम नहीं किया और आखिरी छह महीनों में झूठे वादे किए। इससे नाराज होकर जनता प्रतिक्रिया में आज भाजपा को वोट दे रही है। भाजपा के दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने इस बात को खारिज कर दिया कि चुनाव में उनकी पार्टी ने शाहीन बाग को मुद्दा बनाया।
उन्होंने आईएएनएस से कहा कि छुद्र राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने शाहीन बाग को मुद्दा बनाया। सडक़ जाम होने से लाखों लोगों को रोजाना तकलीफ उठानी पड़ रही है। आज दिल्ली की जनता बढ़-चढक़र वोट कर शाहीन बाग का हिसाब-किताब कर रही है।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope