दक्षिण भारतीय लोगों के बीच अभियान के लिए बड़ी संख्या में दक्षिण की
अभिनेत्रियों को भी काम पर लगाया गया है। दिल्ली के चुनावी अभियान में
शामिल दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री रेशमा राठौड़ का कहना है कि यह
पहली बार है जब पार्टी ने इस तरह की रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि
मंगलवार को राजेंद्र नगर में हमारी टीम ने प्रचार किया था।
बुधवार को आरके
पुरम जाना है। 10-10 नेताओं की टोली बनाई गई है। पार्टी ने 10 दिनों तक
प्रचार करने को कहा है। यह पूछे जाने पर कि क्या आप लोगों के प्रचार का
प्रभाव पड़ रहा है, इस पर रेशमा ने कहा कि लोग भाजपा को पसंद करने लगे हैं।
इसी तरह का प्लान भाजपा ने जाट और सिख वोटरों को लुभाने के लिए भी बनाया
है। भाजपा का मानना है कि पार्टी अगर इन वोटरों को साधने में सफल रही तो
जीत हासिल की जा सकती है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope