• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Delhi Assembly Election : सट्टा बाजार में भी ‘झाड़ू’ की सफाई से ‘कमल’ और ‘पंजा’ बेहाल!

नई दिल्ली। दिल्ली में शाम 6.30 बजे जैसे ही मतदान खत्म हुआ, वैसे ही अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाज सक्रिय हो उठे। चुनाव भले ही दिल्ली विधानसभा का था। सट्टेबाज मगर दिल्ली से लेकर दुबई और लंदन तक के सतर्क थे। कम मतदान के चलते सट्टा बाजार में शाहीन बाग खूब बिका। शनिवार शाम करीब सवा छह बजे सट्टा बाजार में चली झाड़ू ने भारतीय जनता पार्टी के कमल को मुरझा डाला और कांग्रेस के पंजे को बुरी तरह मरोड़ दिया।

देश के एक बड़े सटोरिए के अनुसार, कम मतदान का सीधा-सीधा फायदा आम आदमी पार्टी यानी झाड़ू को मिला। झाड़ू की नजर अपने पक्के यानी मजबूत वोट पर थी। झाड़ू का वोट वो था, जिसके रहम-ओ-करम पर कभी कांग्रेस राजपाट संभालती थी। मतलब झुग्गी-झोपड़ी का बाशिंदा। छोटी-मोटी दूर-दराज की दिल्ली में बसी अवैध कॉलोनियां। चोरी छिपे रह रहे बंग्लादेशी।

सट्टा बाजार के आकाओं के मुताबिक, जो वोटर आज झाड़ू का परचम दिल्ली की राजनीति में लहरा रहा है, वही कभी कांग्रेस की धरोहर हुआ करता था। गरीब को सीधे-सीधे सुविधा चाहिए। मसलन बिजली, पानी, सुगम और सस्ती परिवहन सुविधा। झाड़ू ने यह सब मुहैया करा दिया है। लिहाजा कांग्रेस का वोट भी आप को चला गया।

दुबई से लंदन तक सट्टा बाजार के एक जानकार ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, दिल्ली विधानसभा का यह चुनाव मुद्दों का नहीं, मतलब का था। जिससे जिसका मतलब पूरा हुआ, वही सिकंदर और विजेता बना। आप पार्टी ने गरीब को उसकी मनपसंद और जरूरतें पूरी कर दीं। लिहाजा कमजोर तबके का वोट सीधे-सीधे झाड़ू को चला गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Assembly Election : AAP favourite in satta bazar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi assembly election, aap, satta bazar, aam aadmi party, bjp, congress, broom, kamal, hand sign, delhi, shaheen bagh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved