नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंद हवाओं और उच्च आद्र्रता के कारण वायु गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई। मौसम विभाग ने कहा कि अब सिर्फ बारिश ही स्थिति में कुछ हद तक सुधार कर सकती है। दिल्ली में शनिवार शाम चार बजे कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य से 500 के मानकों पर 423 (गंभीर) दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एनसीआर, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी गंभीर स्तर की वायु गुणवत्ता के साथ पी.एम. 2.5 दर्ज किया गया।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) ने हालांकि कहा कि वायु गुणवत्ता बारिश न होने के बावजूद मंगलवार तक सुधरेगी, लेकिन तब भी यह बहुत खराब श्रेणी में रहेगी।
एजेंसी ने कहा, ‘‘अन्य मौसम परिस्थितियां अभी भी अनुकूल नहीं हैं। हालांकि अब कोहरे के कम होने की संभावना है।’’
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार रात और रविवार दोपहर को नौ डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ हल्की बारिश या आंधी की संभावना व्यक्त की है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope