नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह धुंध छाई रही और वायु
गुणवत्ता का स्तर जो गुरुवार से ‘खराब’ के स्तर पर था वह शनिवार को ‘बेहद
खराब’ दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम
विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आगे दिन साफ रहने की बात कही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारतीय
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सुबह धुंध के साथ
दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।’’ मौसम विभाग ने कहा कि
अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह
8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 78 फीसदी दर्ज हुआ।
वायु गुणवत्ता एवं
मौसम पूर्वानुमान व अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, शहर में वायु
गुणवत्ता में कुछ सुधार के साथ गुरुवार को ‘खराब’ स्तर दर्ज होने के बाद
शनिवार को यह ‘बेहद खराब’ स्तर पर पहुंच गया।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope