नई दिल्ली। दिल्ली के दरियागंज में हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों को तीस हजारी कोर्ट में आज पेश किया गया। यहां से कोर्ट ने दरियागंज में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान
हुई हिंसा के दौरान गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों की जमानत याचिका
खारिज कर दी है । ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बताते जाए कि दिल्ली पुलिस ने कुल 15 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस की ओर से इस हिंसा में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि अगर हम इन्हें गिरफ्तार नहीं करते तो सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचता, कुछ और लोगों को वीडियो से पहचान की जा रही है। डीसीपी ऑफिस के बाद पत्थरबाजी की गई थी, वहां गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।
आपको बताते जाए कि शुक्रवार को जब नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा था, तब यहां हिंसा हो गई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों में आग लगा दी और पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope