नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में सार्वजनिक उपद्रव और गुंडागर्दी करने के आरोप में कम से कम 83 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान एक किशोर को भी गिरफ्तार किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जेल से छूटे एक शख्स के कुख्यात साथी जश्न मनाने के लिए सड़क पर हंगामा करते हुए चल रहे थे।
डीसीपी (दक्षिण पश्चिम) मनोज सी. ने जानकारी साझा करते हुए गुरुवार को बताया कि गोविंद पुरी थाने के 'बैड कैरेक्टर' आबिद अहमद (37) को तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
डीसीपी ने कहा, "एक इनपुट प्राप्त हुआ था कि कई कुख्यात सहयोगी और 'बैड कैरेक्टर' उसे (जेल से छूटे उनके साथी) लेने आ रहे हैं और दिल्ली कैंट क्षेत्र के माध्यम से 'शो ऑफ परेड' कर रहे हैं, जिससे सार्वजनिक उपद्रव और गुंडागर्दी का माहौल पैदा हो रहा है।"
तदनुसार, पुलिस ने उन्हें रात करीब 10.30-11.00 बजे किर्बी पैलेस के पास रोक लिया। अधिकारी ने कहा, "कुल 19 चार पहिया और दो दोपहिया वाहन जब्त किए गए और 83 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"
उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए 83 लोगों में से 33 हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे अपराधों के आरोपी हैं।
--आईएएनएस
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope