• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

किडनैप छात्र को पुलिस ने छुड़ाया, एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, दो को पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बडी कामयाबी हासिल करते हुए 12 दिन बाद किडनैप छात्र को सुरक्षित छुडा लिया है। बीती रात क्राइम ब्रांच की टीम ने किडनैपर्स से मुठभेड़ कर छात्र को मुक्त कराया। मुठभेड़ में तीनों किडनैपर्स पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आपको बता दें कि दिल्ली के शाहदरा इलाके से 25 जनवरी को स्कूल बस के ड्राइवर को गोली मारकर बदमाशों ने पांच वर्षीय छात्र का अपहरण कर लिया था। 26 जनवरी से ठीक एक दिन पहले राजधानी में घटी इस घटना ने सनसनी मचा दी थी। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राम नाईक के नेतृत्व में यह ऑपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ के दौरान एक किडनैपर की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं एक किडनैपर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीसरे किडनैपर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों किडनैपर्स की पहचान रवी, पंकज और नितिन के रूप में हुई है। रवि की मौत हो गई, जबकि पंकज घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। नितिन पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस के मुताबिक, किडनैप करने के बाद तीसरे दिन 28 जनवरी को जब किडनैपर्स ने बच्चे के परिवार से 60 लाख की फिरौती मांगी, तो किडनैपर्स द्वारा किए गए कॉल को ट्रेस कर दिल्ली पुलिस ने उनका सुराग लगा लिया। आखिरकार 12 दिन की मशक्कत के बाद पुलिस को किडनैपर्स की सही लोकेशन का पता लगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi 5-Year-Old, Kidnapped From School Bus, Rescued; 1 Accused Shot Dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi 5-year-old, kidnapped from school bus, rescued 1 accused shot dead, new delhi, sahibabad, delhi police crime branch, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved