नई दिल्ली। दिल्ली के गार्गी कॉलेज में लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला बढ़ता गया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में चर्चा के लिए नोटिस दे दिया है। इसके साथ ही गार्गी कॉलेज की स्टूडेंट्स आज धरना प्रदर्शन किया हैं। इसी बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल गार्गी कॉलेज पहुंच गई हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद कॉलेज पहुंचीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और दिल्ली पुलिस और कॉलेज प्रशासन को नोटिस जारी कर रहे हैं। घटना में शामिल लोगों और उनकी रक्षा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ हुई छेड़छाड़ मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि वरिष्ठ महिला अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गीतांजलि खंडेलवाल जांच का नेतृत्व करेंगी। वह घटना को लेकर कॉलेज के प्रिंसिपल के संपर्क में हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए केस की जांच शुरु कर दी है। पुलिस की एक टीम कॉलेज भेजी गई थी, जैसे ही शिकायत मिलती है तुरंत केस रजिस्टर करके कार्रवाई की जाएगी।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope