नई दिल्ली। देशभर में हो रहे महिलाओं के खिलाफ अत्याचार कम होने का नाम नहीं ले रहे है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी में रहने वाले विनोद और उसकी पत्नी के बीच सोमवार को इस बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच में पता चला है कि विनोद और उसकी पत्नी के बीच अक्सर बहस होती थी। विनोद को उस पर विवाहेतर संबंध का शक था।’’ उन्होंने बताया, ‘‘सोमवार को बहस कुछ ज्यादा बढ़ गई जिसके बाद विनोद ने एक हथौड़े से पत्नी के सिर पर लगातार कई किए। हत्या के बाद वह फरार हो गया।’’
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope