• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकसभा अध्यक्ष बिरला के नेतृत्व में मंगोलिया जाएगा भारतीय सांसदों का शिष्टमंडल

Delegation of Indian MPs to go to Mongolia under the leadership of Lok Sabha Speaker Birla - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय सांसदों का एक शिष्टमंडल 6 जुलाई को मंगोलिया के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहा है। मंगोलिया के स्टेट ग्रेट खुराल (संसद) के अध्यक्ष के निमंत्रण पर बिरला 6 से 8 जुलाई तक मंगोलिया की यात्रा पर जा रहे भारतीय संसदीय शिष्टमंंडल का नेतृत्व करेंगे। भारतीय संसदीय शिष्टमंडल 7 साल के अंतराल के बाद मंगोलिया का दौरा कर रहा है। दिसंबर 2021 में मंगोलिया के संसदीय शिष्टमंडल की भारत यात्रा के बाद अब भारतीय संसदीय शिष्टमंडल मंगोलिया जा रहा है। इस शिष्टमंडल में संसद सदस्य- राजेश वर्मा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, नारायण दास गुप्ता, रेबती त्रिपुरा और पबित्रा मार्गेरिटा के साथ लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह भी शामिल हैं। इस यात्रा से भारत और मंगोलिया के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने के साथ ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत होगी । इस यात्रा के दौरान स्टेट ग्रेट खुराल के अध्यक्ष जेंडनशटार गोम्बोजाव उलान बटार के सुखबटार स्क्वेयर में लोक सभा अध्यक्ष बिरला का औपचारिक रूप से स्वागत करेंगे । शिष्टमंडल के सदस्य मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागीन खुरेलसुख से मुलाकात करेंगे और मेजबान संसद के अध्यक्ष जेंडनशटार गोम्बोजाव के साथ द्विपक्षीय संसदीय वार्ता करेंगे। लोक सभा अध्यक्ष बिरला मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एर्डेन लवसन्नामसराय से भी मुलाकात करेंगे ।
भारतीय संसदीय शिष्टमंडल जिस समय मंगोलिया यात्रा पर होगा, उसी समय मंगोलियाई नव वर्ष के अवसर पर नादाम उत्सव आयोजित किया जा रहा है, इसलिए मंगोलिया की संसद के अध्यक्ष जेंडनशटार गोम्बोजाव ने लोक सभा अध्यक्ष और शिष्टमंडल के सदस्यों को मिनी नादाम समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है । शिष्टमंडल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के स्थानों के साथ ही ऑइल रिफाइनरी परियोजना के मुख्यालय का भी दौरा करेगा जिसे भारतीय एक्ज़िम बैंक ने 1.23 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आसान ऋण से वित्त पोषित किया है । यह ऑइल रिफाइनरी परियोजना मंगोलिया में भारत की सबसे बड़ी परियोजना है और मंगोलिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। बिरला,मंगोलिया स्थित बौद्ध सर्वोच्च पीठ, गंदन मठ के प्रमुख, खंबा नोमुन खान चोइजमत्स डेम्बरेल को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) पुरस्कार भी प्रदान करेंगे ।
वर्ष 2022 के दौरान बौद्ध अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए आईसीसीआर द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है । शिष्टमंडल पेथुब मठ का दौरा करेगा, जहां लोकसभा अध्यक्ष और शिष्टमंडल के सदस्य महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। शिष्टमंडल 6 जुलाई को मंगोलिया में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी करेगा।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delegation of Indian MPs to go to Mongolia under the leadership of Lok Sabha Speaker Birla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, lok sabha speaker, om birla, indian parliamentarians, delegation, mongolia, tour, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved