• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

चीन की धमकी पर जेटली का वार, कहा- 1962 व 2017 के भारत में काफी फर्क

नई दिल्ली। चीन द्वारा भारत को 1962 की याद दिलाए जाने पर रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने चीन को करार जवाब दिया है। अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि सन् 1962 और साल 2017 के भारत में काफी फर्क है। आपको बता दे कि चीन ने एक दिन पहले कहा था कि भारत को 1962 की हार से सबक लेना चाहिए। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रवक्ता की कथित टिप्पणी की प्रतिक्रिया में इंडिया टुडे के मिडनाइट कॉन्क्लेव में जेटली ने कहा, ‘अगर वे हमें याद दिलाने का प्रयास कर रहे हैं, तो मैं स्पष्ट कर दूं कि सन् 1962 में भारत के जो हालात थे और 2017 में जो हालात हैं, उसमें काफी अंतर है।’ चीन ने गुरुवार को भारत को धमकाते हुए कहा था कि अगर उसने ‘चीनी क्षेत्र’ से अपने सैनिकों को वापस नहीं बुलाया, तो सीमा पर मौजूदा तनाव में और वृद्धि होगी। साथ ही उसने नई दिल्ली से कहा था कि वह ‘युद्ध की तरफ नहीं बढ़े।’ जेटली ने कहा कि भूटान सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि चीन, भूटान की जमीन पर दावा करने का प्रयास कर रहा है और यह ‘पूरी तरह गलत’ है। उन्होंने कहा, ‘भूटान सरकार के बयान के बाद मुझे लगता है कि हालात बिल्कुल स्पष्ट है। यह भूटान की धरती है, जो भारतीय सीमा के निकट है और भूटान तथा भारत के बीच सुरक्षा प्रदान करने को लेकर एक व्यवस्था है।’ मंत्री ने कहा, ‘भूटान ने खुद स्पष्ट किया है...चीन मौजूदा यथास्थिति में बदलाव का प्रयास कर रहा है। इसके बाद मुझे लगता है कि मुद्दा बिल्कुल स्पष्ट है।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-defence minister arun jaitley says india of 2017 is different from the india of 1962
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arun jaitley, defence minister arun jaitley, india of 2017 is different from the india of 1962, china, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved