नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने नेपाल के पोखरा में विमान दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। विमान में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। मंत्री ने ट्वीट किया, नेपाल में एक दुखद विमान दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ओम शांति। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नेपाल के कास्की जिले के पोखरा क्षेत्र में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई।
मुख्य जिला अधिकारी टेक बहादुर के.सी. ने पुष्टि की, कि अब तक 30 यात्रियों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
विमान काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था जब यह दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope