• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दाती महाराज पर शिकंजा कसा, यौन उत्पीडऩ मामला CBI को दिया

Datii Maharaj gave sexual harassment case to CBI - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। दाती महाराज के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के मामले में तहकीकात अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मामले की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया। मामले की जांच दिल्ली पुलिस कर रही थी। दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव ने पीडि़त की याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी। यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीडि़त महिला ने दिल्ली के शनिधाम न्यास के संस्थापक के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया। दिल्ली पुलिस ने मामले में एक अक्टूबर को दाती महाराज व अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। अदालत ने कहा कि सीबीआई एक अनुपूरक आरोपपत्र दाखिल कर सकती है। अदालत ने एजेंसी को तीन सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 30 अक्टूबर को होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Datii Maharaj gave sexual harassment case to CBI
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: datii maharaj, sexual harassment case, cbi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved