• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

देना, विजया बैंक एक अप्रेल से हो जाएंगे बंद, ग्राहकों पर पड़ेगा यह असर, जानिए

नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक का विलय 1 अप्रेल से लागू हो जाएगा। इसका तात्पर्य देना और विजया बैंक के ग्राहको के बैंक खाते अब बैंक ऑफ बड़ौदा में स्थानान्तरण हो जाएंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक मंडल ने विजया बैंक और देना बैंक के शेयरधारकों को बैंक ऑफ बड़ौदा के इक्विटी शेयर जारी और आवंटित करने के लिए रिकॉर्ड डेट 11 मार्च दी थी। विलय योजना के तहत विजया बैंक के शेयरधारकों को प्रत्येक 1,000 शेयर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 इक्विटी शेयर मिलेंगे। इसी तरह देना बैंक के शेयरधारकों को प्रत्येक 1,000 शेयरों पर बैंक ऑफ बड़ौदा के 110 शेयर ही मिल पाएंगे। इस विलय के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनने जा रहा है। अभी 45.85 लाख करोड़ रुपए मूल्य के कारोबार के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहले नंबर पर हैं। 15.8 लाख करोड़ रुपए के साथ एचडीएफसी बैंक दूसरे और 11.02 लाख करोड़ रुपए के कारोबार के साथ आईसीआईसीआई बैंक तीसरे स्थान पर काबिज हैं। नए बैंक ऑफ बड़ौदा का कारोबार 15.4 लाख करोड़ रुपए का होगा। इस तरह आईसीआईसीआई को पछाडक़र बैंक ऑफ बड़ौदा देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dana, Vijaya Bank Will close on April 1,This effect will be on the customers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dana bank, vijaya bank, bank of baroda, state bank of india, hdfc bank, icici bank, vehicle loan, home loan, personal loan\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved