• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कर्नाटक : कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठक, CM बोले-नियंत्रण में है स्थिति

नई दिल्ली। कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कल दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। इसके बाद एक अखबार के मुताबिक कांग्रेस के कम से कम पांच विधायक विधानसभा से इस्तीफा दे सकते हैं। इस खबर के बार कर्नाटक की राजनीति में तहलका मच गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने गुरुग्राम में ठहरे विधायकों के स्थान पर प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है।
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल बुधवार शाम हैदराबाद जाएंगे। इसके बाद कल फिर वो बेंगलुरु लौटेंगे। कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद खान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज कौन डर रहा है, वे डर रहे हैं जो अपने विधायकों के साथ रिसॉर्ट में बैठे है। हां, 2-3 विधायक मुंबई में हैं। वे सभी वापस आ रहे हैं और वे कल तक आ जाएंगे।

मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा है कि जेडीएस और कांग्रेस की सरकार मजबूत है। हमारे विधायकों को डराया जा रहा है। निर्दलीय दो विधायकों के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

कांग्रेस पार्टी ने 18 जनवरी को बेंगलुरु में विधायकों की बैठक बुलाई है। शुक्रवार को 3.30 बजे होने वाली बैठक के बाद कांग्रेस अपने विधायकों की गिनती करेगी कि कितने विधायक उनके साथ हैं। इसकी पुख्ता जानकारी हो पाएगी। और इस राजनीति संकट का पटाक्षेप हो सकेगा।

इससे पहले बुधवार सुबह मुख्यमंत्री डी कुमारस्वामी ने कहा कि कांग्रेस विधायक (मुंबई में होटल में मौजूद कांग्रेस विधायक) पहुंच से दूर हैं। कांग्रेस विधायक मीडिया की पहुंच से दूर हैं, मैं तो सभी से संपर्क में हूं । सभी वापस लौट आएंगे। कर्नाटक में गठबंधन को कोई खतरा नहीं है।

-सुरक्षा को ध्यान रखकरपुलिस ने गुरुग्राम होटल के चारो तरफ बैरिकेडिंग की, इसके बाद विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के सामने ही बैठ गए हैं। सियासी घमासान के बीच ग्रुरुग्राम के होटल में भारतीय जनता पार्टी के 104 विधायक रुके हुए हैं। वहीं होटल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही नेता अपने-अपने विधायकों को विरोधी खेमा में जाने से रोकने के लिए बहुत कुछ जोर लगा रखा है। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर अपने-अपने विधायकों को खरीदने का लगातार आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा भले ही कुमारस्वामी सरकार को गिराने के प्रयास से इनकार कर रही है, लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि वह कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायकों को अपने पाले में करके विधानसभा से इस्तीफा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि प्रदेश में उसकी सरकार बन सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Crisis on the Congress-JDS coalition government , Know now what the situation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress-jds coalition government, bjp, congress, hd kumaraswamy, b s yeddyurappa, congress in karnataka, two independents, crisis on karnataka elections, congress mla, बीजेपी, कांग्रेस, एचडी कुमारस्वामी, बीएस येदियुरप्पा, कर्नाटक में कांग्रेस, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved