• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बच्चों के साथ अपराध: हेमा बोलीं-पब्लिसिटी ज्यादा, खराब होता है देश का नाम

Crime against women, minor getting more publicity now: Hema Malini - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कठुआ, उन्नाव, सूरत और देश में बच्चों के साथ हो रहे अपराध पर बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने पहली बार चुप्पी तोड़ी। हेमा मालिनी ने कहा, अभी इसकी ज्यादा पब्लिसिटी हो रही है। पहले भी शायद हो रहा होगा पर किसी को मालूम नहीं था, लेकिन इसके ऊपर जरूर ध्यान दिया जाए। ऐसे जो हादसे हो रहे हैं वो नहीं होने चाहिए, इससे देश का नाम खराब होता है। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर की घटना ने आत्मा को झकझोर दिया है। इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कृत्य। समाज को अपने अंदर झांकने की जरूरत है। प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले।

आपको बता दें कि इंदौर में चार महीने की बच्ची से बलात्कार के बाद बेरहमी से हत्या का नया मामला सामने आया। दरिंदगी की इतंहा का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि शव देखते ही पुलिसकर्मी भी अपने आंसू नहीं रोक सके। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले ने पूरे देश में बच्चों की सुरक्षा के बारे में सोचने पर मजबूर किया है।

इसके बाद से लगातार बच्चों के साथ अपराध की खबरें सुर्खियों में हैं। गुजरात के सूरत में 11 साल की बच्ची का शव 6 अप्रैल को मिला था। उसके शरीर पर चोट के 87 निशान थे। इस बर्बरता के खिलाफ देशभर में लोगों ने आक्रोश जाहिर किया। 9 अप्रैल को घटनास्थल से कुछ किलोमीटर की दूरी पर एक महिला की लाश भी पाई गई थी। जांच में सामने आया कि दोनों मां-बेटी थीं जिनकी बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Crime against women, minor getting more publicity now: Hema Malini
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: crime against minor, bharatiya janata party, bjp mp, hema malini, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved