• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

गणतंत्र दिवस पर दुनिया ने देखी भारत की शक्ति, राजपथ पर दिखा पराक्रम

नई दिल्ली। देश ने शनिवार को 70वां गणतंत्र दिवस धूमघाम से मनाया । राजपथ पर तिरंगा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फहराया। आज इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा थे। सेना के जवानों का कदम से कदम बढाए जा की धुन के साथ मार्चपास्ट किया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को नमन किया। प्रधानमंत्री को देखकर जवानों में जोश आ गया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर दिल्ली सहित पूरे देश में सुरक्षा के इंतजाम कडे कर दिए गए हैं। जमीन से लेकर आकाश तक कड़ी नजर रखी जा रही है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली-एनसीआर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था कर दी गई थी। सेंट्रल दिल्ली को 7 लेयर की सुरक्षा दी गई है। चाणक्यपुरी के होटेल में ठहरे देशों के प्रमुखों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। इस तरफ आने वाले रास्तों पर आम लोगों के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। शुक्रवार शाम को दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने कई सीनियर ऑफिसरों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस, अद्र्धसैनिक बल, एनएसजी और आर्मी के 50 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Country 70th Republic Day is celebrated with great pomp
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: country 70th republic day is celebrated, 70th republic day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved