नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 93,249 नए मामले सामने आए हैं। पिछले साल सितंबर महीने के बाद से अब तक की ये सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ ही रविवार को कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,24,85,509 तक पहुंच गई है। देश में तीन सप्ताह से अधिक समय से कोरोना मामलों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है। पहली बार 16 सितंबर, 2020 को 97,894 लोग कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 6,91,597 हैं, जबकि बीते 24 घंटे में 1,16,29,289 मरीज वायरस को मात देकर रिकवर हुए हैं। देश में इस वक्त रिकवरी रेट 93.14 फीसदी पर बनी हुई है।
कोरोना की वजह से रविवार को दर्ज हुई 513 मौतों के साथ अब तक इससे मरने वालों की संख्या 1,64,623 तक पहुंच गई है।
शनिवार को 11,66,716 नमूनों की जांच की गई और इसी के साथ अब तक 24,81,25,908 नमूने जांच लिए गए हैं।
महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्य 'गंभीर चिंता' के विषय हैं। यहां केंद्र ने अधिक सुरक्षा बरतने की सलाह दी है।
16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक देश में 7,59,79,651 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।
--आईएएनएस
BREAKING..शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope