नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6,563 नए मामले सामने आए जबकि 132 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को दी। बीते 24 घंटे में 132 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,77,554 हो गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीते 24 घंटों में 8,077 लोगों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,41,87,017 हो गई है।
भारत में कोरोना के 82,267 सक्रिय मामले हैं, जो 572 दिनों में सबसे कम है।
साथ ही देशभर में कुल 8,77,055 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 66.51 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं।
लोगों को बीते 24 घंटों में 15,82,079 वैक्सीन खुराक देने के साथ भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज सोमवार सुबह तक 137.67 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह 1,44,91,123 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सोमवार सुबह तक 17.99 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन खुराक अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।
--आईएएनएस
दस लाख रोजगार और टीका-शिखा पर आमने-सामने गिरिराज सिंह और तेजस्वी यादव
12 अगस्त की रात 8 बजे तक होगा जेईई एडवांस परीक्षा के लिए पंजीकरण
हाथियों की संख्या में इजाफा पर पीएम मोदी ने जताई खुशी
Daily Horoscope