नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,733 नए मामले सामने आए हैं और 930 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बुधवार को लगातार 29वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए। सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 4,59,920 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,04,211 मौतें हुई हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 47,240 लोगों को रिकवर होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल लोग डिस्चार्ज 2,97,99,534 हो गए हैं।
मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 36,13,23,548 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 36,05,998 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड-19 के लिए 6 जुलाई तक 42,33,32,097 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 19,07,216 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope