नई दिल्ली। भारत में शनिवार को बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 17,092 नए मामले दर्ज किए गए। यह संख्या शुक्रवार को सामने आए कोविड-19 के 17,070 मामलों से थोड़ा ज्यादा है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इसी अवधि में, कोविड से 29 मरीजों की जान गई, जिससे देश भर में मौत का आंकड़ा 5,25,168 हो गया। वहीं महामारी से 4,28,51,590 मरीज उबर गए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसी अवधि में रिकवरी रेट 98.54 प्रतिशत दर्ज किया गया है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट भी मामूली रूप से बढ़कर 4.14 प्रतिशत हो गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट वर्तमान में 3.56 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देशभर में कुल 4,12,570 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 86.32 करोड़ से अधिक हो गई।
--आईएएनएस
मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार की संभावना, सीएम शिंदे ने दिए संकेत
आत्मसमर्पण के लिए श्रीकांत त्यागी के वकील ने कोर्ट में किया आवेदन, कोर्ट ने कहा 10 अगस्त को करिए आत्मसमर्पण
भाजपा कार्यकर्ता हत्याकांड: 6 गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी
Daily Horoscope