नई दिल्ली। कोरोनावायरस का असर भाजपा दफ्तर पर भी दिखाई देने लगा है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय को 31 मार्च तक आम लोगों लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां आने-जाने वाले की थर्मल स्कैनिंग और सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। साफ-साफ निर्देश दिया गया है कि जब तक जरूरत न हो, दफ्तर में लोगों को प्रवेश न दिया जाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हर आने-जाने वालों की सघन जांच हो, चाहे वह पदाधिकारी हो या आम कार्यकर्ता। भाजपा दफ्तर के सुरक्षाकर्मियों को सभी की जांच करने का निर्देश दिया गया है। दफ्तर में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी को भी चस्पा किया गया है, ताकि जो भी कार्यकर्ता दूर से भाजपा दफ्तर आए, इसे पढक़र इनसे सबक ले।
यहां काम करने वाले एक शख्स ने बताया कि जब से कोरोनावायरस की खबर आई है, तब से भाजपा दफ्तर में आने वाले लोगों की संख्या बिल्कुल कम हो गई है। तकरीबन हर रोज 500-600 कार्यकर्ता जरूर पहुंचते थे। लेकिन अब इसकी संख्या 40-50 तक सिमट गई है।
अगले सप्ताह पूर्वोत्तर राज्यों में चुनाव प्रचार करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
तेजस्वी ने पप्पू यादव का नाम लिए बिना कहा- राजद का गठबन्धन कांग्रेस से, किसी व्यक्ति से नहीं
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
Daily Horoscope