नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक और लॉकडाउन की योजना के दावों का खंडन करते हुए कहा कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं है। केजरीवाल ने शहर में एक और लॉकडाउन की अटकलों को लेकर कहा, कई लोग अनुमान लगा रहे हैं कि क्या दिल्ली में एक और लॉकडाउन करने की योजना बनाई जा रही है। ऐसी कोई योजना नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में 1 जून से अधिकांश आर्थिक गतिविधियों को खोल दिया है। घातक कोरोनावायरस के प्रसार से निपटने के लिए दिल्ली शहर में 25 मार्च से 31 मई तक लॉकडाउन रहा है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 2,224 नए मामले दर्ज किए गए और 56 लोगों की मौत हुईं। अब तक कोरोनावायरस के कारण राष्ट्रीय राजधानी में कुल 1,327 मौतें हो चुकी हैं।
इस वजह से लगाई जा रही थीं लॉकडाउन की अटकलें
केंद्र सरकार की तरफ से 8 जून के बाद से बहुत सारी गतिविधियों की छूट दी गई है। इसे अनलॉक 1 कहा गया है। हालांकि इस दरम्यान, कई राज्यों में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं कि लोगों को लगा कि शायद अब फिर से लॉकडाउन होगा। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भी इस मैसेज को पूरी तरह फर्जी बता चुके हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope