• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के कदम: एक्टिव केस 4 हजार के करीब, 24 घंटे में 6 मौतें, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Corona steps started increasing again in the country: Active cases close to 4 thousand, 6 deaths in 24 hours, health department alert - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस चिंता बढ़ा रहा है। बीते कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में तेज़ उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 3976 हो चुकी है। महज 10 दिनों में संक्रमितों की संख्या में 15 गुना इजाफा हुआ है, जो एक गंभीर संकेत है। केरल इस वक्त सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है, जहां 1435 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में भी हालात चिंताजनक हैं, जहां 506 मरीज अभी इलाजरत हैं। इसके अलावा कर्नाटक में भी मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, यहां 238 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है, जिससे इस लहर में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 34 हो गई है। सोमवार को अहमदाबाद में 18 साल की गर्भवती युवती और 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई। रविवार को दिल्ली में 22 साल की युवती और तमिलनाडु में 25 साल का युवक इस वायरस का शिकार हो गया था।
कोरोना के दोबारा फैलाव को देखते हुए राज्य सरकारें भी हरकत में आ गई हैं। कर्नाटक सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और स्वच्छता का पालन करें। बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी राज्यों की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। उन्होंने बताया कि कोविड के पिछले दौर के दौरान तैयार किए गए ऑक्सीजन प्लांट, ICU बेड, और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की पुनः समीक्षा की जा चुकी है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Corona steps started increasing again in the country: Active cases close to 4 thousand, 6 deaths in 24 hours, health department alert
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: health department, corona, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved