• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमेरिका के टैरिफ लगाने से आंशका से तांबा ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा

Copper hits all-time high amid fears of US tariffs - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) पर तांबे की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। इसकी वजह रिफाइंड तांबे पर अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने की आशंका है, जिससे कारोबारियों ने तांबे की आपूर्ति अमेरिका भेजनी शुरू कर दी है और अन्य बाजारों के उपलब्धता कम हो गई है। एलएमई पर तीन महीने के वायदा में तांबे की कीमत 0.8 प्रतिशत बढ़कर 14,533 डॉलर मीट्रिक टन के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है, जो कि जनवरी में दर्ज उच्चतम स्तर 14,527.50 मीट्रिक टन से अधिक है। इस साल अब तक तांबे की कीमत में करीब 17 प्रतिशत और पिछले 12 महीनों में करीब 47 प्रतिशत की तेजी आई है।
घरेलू बाजार में भी तांबा वायदा (सितंबर) 1.21 प्रतिशत यानी 16.8 रुपए तक बढ़कर सुबह 10:30 बजे तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 1,403.50 रुपए के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गया।
तांबे में यह तेजी लंबे समय से चली आ रही आपूर्ति और मांग के बीच असंतुलन को दर्शाती है। पुरानी होती खदानें डेटा सेंटर, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और बिजली ग्रिड से बढ़ती मांग के साथ तालमेल बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
हालांकि, तांबे की कीमतों में हालिया उछाल अंतिम उपभोक्ताओं की मांग में अचानक वृद्धि की बजाय टैरिफ से जुड़े आपूर्ति प्रवाह के कारण अधिक आया है।
इसके अलावा, अमेरिकी वाणिज्य विभाग को रिफाइंड तांबे पर टैरिफ लगाने की जरूरत को लेकर व्हाइट हाउस को सलाह देनी थी, लेकिन 30 जून की समयसीमा के दो महीने से अधिक समय बाद भी अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।
वैश्विक स्तर पर तांबे का भंडार अभी भी अपेक्षाकृत ऊंचा है, लेकिन तांबे का स्टॉक अमेरिका में केंद्रित हो गया है। इसके कारण एलएमई नेटवर्क के जरिए उपलब्ध तांबे की मात्रा कम हो गई है।
इसी तरह, हाजिर तांबा अभी भी तीन महीने के वायदा भाव से प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। बाजार की इस स्थिति को ‘बैकवर्डेशन’ कहा जाता है और यह निकट अवधि में तांबे की आपूर्ति में कमी का संकेत देती है।
हालांकि, रिपोर्टों के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में वैश्विक तांबा खदान उत्पादन करीब 1 प्रतिशत घटा, जबकि कॉन्संट्रेट उत्पादन में 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Copper hits all-time high amid fears of US tariffs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: copper hits all-time high amid fears of us tariffs, copper, us tariffs, us, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved