नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मजबूत बढ़त बनाती नजर आ रही है। कुछ समय पहले तक जहां सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) एकतरफा चुनाव जीतती प्रतीत हो रही थी, वहीं अब भाजपा की बढ़त ने उसका ग्राफ नीचे ला दिया है। आईएएनएस-सीवोटर दिल्ली ट्रैकर पोल सर्वेक्षण के ताजा आंकड़ों से इसका पता चला है। सर्वेक्षण के मुताबिक, जहां छह जनवरी को 53.2 फीसदी दिल्ली की जनता आप की सरकार बनने का दावा कर रही थी, वहीं अब तीन फरवरी को 45.1 फीसदी लोग आप की सरकार बनने की संभावना जता रहे हैं। इस मामले में आप फिलहाल भाजपा पर केवल आठ फीसदी की बढ़त बनाए हुए है। इस तरह से इस विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर तय मानी जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हर गुजरते सप्ताह के साथ राष्ट्रीय राजधानी के लोग भाजपा पर अधिक भरोसा जताने लगे हैं। दिल्ली ट्रैकर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, तीन फरवरी को भाजपा की मतदाता अनुमोदन रेटिंग 37 फीसदी तक पहुंच चुकी है। 27 जनवरी से तीन फरवरी तक भाजपा पर भरोसा जताने वाले 5.8 फीसदी लोगों की बढ़ोतरी देखी गई है।
इसके विपरीत सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर भरोसा जताने वाले लोग 27 जनवरी से तीन फरवरी तक 5.5 फीसदी घटे हैं।
सर्वेक्षण में लोगों से सवाल पूछा गया था, "अगर आज विधानसभा चुनाव हो रहे हों, तो आप किसे मतदान करेंगे?" इसके जवाब से ही सर्वे के निष्कर्ष निकाले गए हैं।
BREAKING..शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope