नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली की शनिवार को कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हो गई। वह पिछले साल अप्रैल में भाजपा में शामिल हो गए थे। लवली यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में दोबारा शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी में दोबारा शामिल होने से पहले लवली ने राहुल गांधी से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन, दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला भी उनके साथ थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
माकन ने लवली की वापसी का ऐलान करते हुए मीडियाकर्मियों को बताया, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि लवली वापस कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। हम उनका पार्टी में दोबारा स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा, उनकी दोबारा मौजूदगी से कांग्रेस मजबूत होगी और हम दिल्ली के लोगों की सेवा करेंगे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लवली और उनके परिवार की कई पीढिय़ों तक पार्टी की सेवा करने के लिए सराहना की। माकन ने कहा, लवली और उनके परिवार ने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। वह दिल्ली की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लवली दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से पहले अप्रैल 2017 में भाजपा में शामिल हो गए थे।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope