नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर आज बड़ा निर्णय हो सकता है। राहुल गांधी के घर बैठक अब खत्म हो गई है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शीला
दीक्षित ने आप से गठबंधन करने को लेकर विरोध जताया है। इस बैठक में पीसी
चाको ने गठबंधन करने का निर्णय किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बैठक खत्म हो गई है। पार्टी नेताओं ने अपना मत राहुल गांधी को बता दिया है, अब गठबंधन पर राहुल गांधी ही अंतिम निर्णय करेंगे। कांग्रेस नेता राजेश लिलोथिया ने कहा कि हम लोगों ने अपना मत दे दिया है, हम गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। आज निर्णय हो जाएगा गठबंधन होगा या नहीं।
प्रभारी पीसी चाको, सह प्रभारी कुलजीत नागरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन, अरविंदर सिंह लवली, सुभाष चोपड़ा, ताजदार बाबर आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं। दिल्ली प्रदेश के 14 जिलों के अध्यक्ष, तीनों एमसीडी के नेता आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष बताए गए हैं।
आम आदमी पार्टी के गठबंधन के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष हारून युसुफ, राजेश लिलोठिया, देवेंद्र यादव, जेपी अग्रवाल, योगानंद शास्त्री हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope