• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामलीला मैदान में आयोजित रैली से गैरहाजिर रहे पदाधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस का एक्शन, 83 लोग निलंबित

Congress takes action against officials who were absent from the rally held at Ramlila Maidan, suspending 83 people. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से बुलाई गई 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में गैरहाजिर रहे पदाधिकारियों के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। पदाधिकारियों को गैरमौजूदगी भारी पड़ी है। भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से तीन राज्यों में बड़ा एक्शन लिया गया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 60, हरियाणा में 10 और हिमाचल प्रदेश में 13 युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित कुल 83 लोगों को निलंबित कर दिया है। कांग्रेस की ओर से की गई इस कार्रवाई में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव से लेकर जिलाध्यक्ष तक के नेता शामिल हैं। रैली में भीड़ जुटाने के दावों के बीच अब संगठन के भीतर ही जवाबदेही तय करने का संदेश दिया जा रहा है।
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रैली को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने 'वोट चोरी' का आरोप लगाते हुए कहा था कि ज्ञानेश कुमार को इसके लिए मुकदमे का सामना करना पड़ेगा और उन्हें जेल जाना होगा।
राहुल गांधी ने कहा था कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया था कि ज्ञानेश कुमार ने जो किया है, वह सामान्य चोरी नहीं, बल्कि कानूनी भाषा में 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' (दुर्लभतम) श्रेणी का मामला है। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर ईवीएम के इस्तेमाल और मतदाता सूची से 13.5 करोड़ नाम हटाने के जरिए वोट चोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, "प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए ज्ञानेश कुमार ने जो किया है, वह देशद्रोह और हर नागरिक की आवाज की चोरी के समान है।"
राहुल गांधी ने कहा था कि यहां जुटे लोग संदेश दे रहे हैं कि कोई कितना भी शक्तिशाली और अमीर क्यों न हो, वह संविधान से बड़ा नहीं हो सकता। संविधान सर्वोच्च है। उन्होंने इस रैली को लोकतंत्र बचाने के लिए एकजुटता और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन बताया।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश की आत्मा, लोकतंत्र और संविधान पर हमला किया है, लेकिन हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress takes action against officials who were absent from the rally held at Ramlila Maidan, suspending 83 people.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress suspends 83 youth congress officials, ramlila maidan rally, save vote save country rally, congress action against absent leaders, indian youth congress suspension, youth congress officials suspended, madhya pradesh youth congress news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved