• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने राज्यसभा में उठाया डेलकर-हिरेन की मौत का मुद्दा

Congress raises issue of Dalkar-Hiren death in Rajya Sabha - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । महाराष्ट्र से कांग्रेस के सांसद कुमार केतकर ने गुरुवार को राज्यसभा में 7 बार के लोकसभा सांसद मोहन डेलकर और ठाणे के बाहरी इलाके में मृत मिले मनसुख हिरेन की मौत का मुद्दा उठाया। कांग्रेस सांसद ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में मिली जिलेटिन छड़ों के आपूर्तिकर्ताओं की भूमिका की जांच किए जाने की भी मांग की। सांसद ने आरोप लगाया कि मोहन डेलकर की मौत आत्महत्या के कारण हुई लेकिन ये कदम उन्होंने इसलिए उठाया क्योंकि उन्हें परेशान किया जा रहा था। उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए मुंबई पुलिस को चुना था। वहीं एंटीलिया के बाहर मिली कार के मालिक मनसुख हिरेन 5 मार्च को मृत मिले थे। इस मामले की जांच अब एनआईए कर रही है और उसने इस मामले में मुंबई पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर इस मामले पर अब भाजपा और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी सरकार के बीच रस्साकशी चल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress raises issue of Dalkar-Hiren death in Rajya Sabha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajya sabha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved