नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की ताजपोशी पर चुप्पी तोडी है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से सोनिया गांधी पार्टी की बैठकों से दूर हैं। साथ ही पार्टी में पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग भी हो रही है। लेकिन अब सोनिया गांधी के बयान से राहुल गांधी के अध्यक्ष पद संभालने को लेकर चल रहे कयास थम गए हैं।
मंगलवार को सोनिया गांधी ने चुप्पी तोडते हुए कहा कि जब ऐसा होगा यानी की जब राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाएगा तो इसे सार्वजनिक किया जाएगा। सोनिया ने यह बात संसद भवन में कही। सोनिया गांधी ने मंगलवार शाम को सांसदों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए डिनर पार्टी रखी थी।
डिनर पार्टी का आयोजन बजट सत्र खत्म होने के एक दिन पहले रखा गया था। ज्ञातव्य है कि सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। पिछले 6 माह से सोनिया गांधी पार्टी के कार्यक्रमों में भाग नहीं ले रही थी।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
लोकसभा चुनाव 2024 : पहले चरण में इन दिग्गज नेताओं की दांव पर किस्मत
Daily Horoscope