नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला बोलते हुए कहा है कि कुछ लोग आज RSS को देश का प्रतीक बनाना चाहते हैं, लेकिन ये संभव नहीं है। हमारे देश की नींव में गांधी के विचार हैं। यह बात कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कांग्रेस की पदयात्रा के समापन पर कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को अहिंसा का रास्ता अपनाने की प्रेरणा दी है। आज भारत जहां पहुंचा है वह गांधी के रास्ते पर चलकर पहुंचा है। गांधी का नाम लेना आसान है लेकिन उनके रास्ते पर चलना मुश्किल है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने कहा कि महात्मा गांधी के रास्ते से हटकर अपनी दिशा में ले जाने वाले पहले भी कम नहीं थे, पिछले कुछ वर्षों में साम-दाम-दंड-भेद का खुला कारोबार करके वे अपने आपको बहुत ताकतवर समझते हैं, इसके सभी के बावजूद भारत नहीं भटका है क्योंकि हमारे मुल्क में गांधी के विचारों की आधारशिला है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope