नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं , अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बताते जाए कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि वे अफवाहों और एक्जिट पोल पर ध्यान नहीं
दें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि वे स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना
केंद्रों पर डटे रहें। अपने ऑडियो संदेश में प्रियंका गांधी ने
कार्यकर्ताओं को कहा कि आप लोग अफवाहों और एक्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए।
ये अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही है।
इस बीच आपकी सावधानी
और भी महत्वपूर्ण बन जाती है, स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे
रहिए और चौकन्ने बने रहिए। उन्होंने आगे कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि
हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope