• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस पार्टी 5 जनवरी से करेगी मनरेगा बचाओ आंदोलन: अखिलेश प्रसाद सिंह

Congress Party to launch Save MGNREGA movement from January 5: Akhilesh Prasad Singh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने विकसित भारत-जी राम जी योजना का विरोध जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस योजना के खिलाफ संसद में विरोध जताया। अब कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ आंदोलन शुरू करेगी। इसकी शुरुआत 5 जनवरी से होगी। कांग्रेस नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब शनिवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस मनरेगा बचाओ आंदोलन 5 जनवरी से पूरे जोर-शोर से शुरू करेगी। यह आंदोलन फरवरी तक जारी रहेगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया 'पोस्ट' पर जब उनसे प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि बैठक में उन्हें लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।
कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने कहा कि मनरेगा को उसके पुराने फॉर्म में ले लाने के लिए चर्चा हुई, जिसमें मजदूरों को रोजगार का अधिकार दिलाने की बात थी। विकसित भारत-जी राम जी योजना को लेकर विरोध जारी रहेगा। मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार का अधिकार सुनिश्चित करने की मांग को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और इस कानून को कानूनी अधिकार के तौर पर लागू किया जाना चाहिए, न कि इसे चैरिटी समझा जाए।
उन्होंने कहा कि बहुत महत्वपूर्ण बैठक रही है। जिस तरह से केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना को पूरी तरह से बदल दिया है और इसे काफी कमजोर कर दिया है, उससे लोगों को इसके मुख्य मकसद से वंचित कर दिया गया है, इसलिए बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई।
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग के बाद पार्टी सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार ने ग्रामीण इलाकों में करोड़ों लोगों से रोजगार छीन लिए हैं। हमने संसद में मनरेगा का मुद्दा उठाया है, और हम इसे पूरे देश में ले जाएंगे।
उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंदिरा भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें देश के महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress Party to launch Save MGNREGA movement from January 5: Akhilesh Prasad Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mgnrega, congress, akhilesh prasad singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved