नई दिल्ली। देशभर में रोजाना पेट्रोल,डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है। लोगों में गुस्सा बढ रहा है। गुस्से को भुनाने के लिए कांग्रेस की ओर से देशभर में दस सितम्बर को भारत बंद का ऐलान किया है। कांग्रेस यह चाह रही है कि वर्ष के अंत में चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जनता की समस्याओं को भुनाने का प्रयास किया जाए। कांग्रेस ने भारत बंद से पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद अजय माकन ने मोदी सरकार पर हमला बोला। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत बंद पर माकन ने कहा कि इस बंद में 21 पार्टियां शामिल हो रही हैं। इस में लेफ्ट पार्टियां, डीएमके और एमएनएस ने पहले ही कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह बंद कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और रुपए में गिरावट के खिलाफ बुलाया है। डॉलर के मुकाबले रुपए के लगातार गिरने पर माकन ने मोदी सरकार पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ खोखले नारे देने में माहिर हैं। जनता का मुद्दा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मंहगाई है। इस पर सरकार को कार्य करना चाहिए नहीं तो जनता 2019 में जवाब दे देगी।
पुलवामा हमला : देश विरोधी टिप्पणियों पर कश्मीरियों पर कार्रवाई
कई शहरों में कश्मीरी छात्रों का विरोध, CRPF ने जारी किया टोल फ्री नंबर
पुलवामा हमला : कश्मीरी युवक को पहले से थी जानकारी! FB पोस्ट पर लिखा ऐसा
Daily Horoscope