नई दिल्ली। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक समाप्त हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार बैठक में अगले पार्टी अध्यक्ष के नाम पर
चर्चा हुई। हालांकि किसी नेता के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
सीडब्ल्यूसी (Congress Working Committee) आज शाम 8.30 बजे दोबारा मुलाकात
करेगी और रात 9 बजे तक कांग्रेस के नए मुखिया का ऐलान कर सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू हुई और राहुल गांधी को फिर से मनाने की कोशिश हुई। लेकिन राहुल गांधी ने साफ-साफ इनकार कर दिया। साथ ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया। बैठक में जोन के हिसाब से सुझाव के लिए नेताओं की पांच टीम बनाई गई। जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी थे। लेकिन सोनिया गांधी ने इस पर ऐतराज जताया और कहा कि वो और राहुल गांधी अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया का हिस्सा नहीं होंगे।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक जैसे कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा है कि उन्हें पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार, गांधी परिवार मध्य आयु वर्ग के किसी ऐसे शख्स को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुनना चाहती है जिसे संगठन चलाने का अनुभव हो। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस कार्यसमिति को क्षेत्रवार पांच जोन में बांटा जाएगा। इस जोन के नेता अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और सचिवों से बात करेंगे। इस चर्चा के बाद कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष का एलान कर दिया जाएगा।
अंतरिम अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति को जिन पांच भागों में बांटा गया हैं, वे निम्न प्रकार हैं-
वेस्ट जोन...
वेस्ट जोन में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, एके एंटनी, सिद्दरामैया, जितिन प्रसाद, कुलदीप विश्नाई और श्रीनिवासन बी वी आदि शामिल हैं। इस जोन में गुजरात, दादर नगर हवेली, दमन दिव, गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मुम्बई और राजस्थान शामिल किए गए हैं।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में कोलकाता में विशाल पदयात्रा शुरू, देखें तस्वीरें
सीएम योगी ने नोएडा में नवनिर्मित बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम का लोकार्पण किया, देखें तस्वीरें
असम : PM मोदी ने शिवसागर में लाभार्थियों को भूमि पट्टा प्रदान किया, देखें तस्वीरें
Daily Horoscope