• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'लोकसभा स्पीकर के चैंबर में जबरन घुसे कांग्रेस सांसद, गाली गलौज की', किरेन रिजिजू ने शेयर किया वीडियो

Congress MPs forcibly entered the Lok Sabha Speakers chamber and abused him, Kiren Rijiju shared a video. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई सांसदों ने जबरन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उन्हें गालियां दीं और धमकाया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने बयान में कहा, "कांग्रेस के 20-25 सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जबरदस्ती घुसे। वहां उनकी तरफ से गाली गलौच की गई। प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस सांसदों ने गालियां दीं।" रिजिजू ने आरोप लगाया कि स्पीकर के चैंबर में ही कांग्रेस के सांसदों ने धमकी दी थी कि 'जब सदन में बोलने के लिए प्रधानमंत्री आएंगे तो देखिएगा हम लोग क्या करेंगे।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसद के अंदर की घटना सभी ने देखी और वह रिकॉर्ड भी हुई। केंद्रीय मंत्री ने 'एक्स' पर घटना का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसके बारे में उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के ही सांसदों ने इसे गैर-कानूनी तरीके से रिकॉर्ड किया था।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है, जिसे एक कांग्रेस सांसद ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेसी सदस्य स्पीकर के चैंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और प्रधानमंत्री को धमकाया। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी सांसदों को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती।"
किरेन रिजिजू ने अपने वीडियो संदेश में कहा, "बिल्कुल उम्मीद नहीं है कि राहुल गांधी में कोई सुधार होगा और वे कुछ अच्छी बातें करेंगे। कांग्रेस की सोच बिखर चुकी है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं, इसलिए हम फिर भी यही आशा करेंगे कि वे अपने आप में सुधार लाएं।"
उन्होंने संसद के अंदर की घटना का भी जिक्र किया, जब कांग्रेस की कई महिला सांसद प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुर्सी तक पहुंच गई थीं। रिजिजू ने कहा, "एनडीए के सांसदों की सहन शक्ति बहुत ज्यादा है। अगर हम संसद में अपने एनडीए सांसदों को खुली छूट देते तो संसद में स्थिति बिगड़ जाती।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress MPs forcibly entered the Lok Sabha Speakers chamber and abused him, Kiren Rijiju shared a video.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kiren rijiju, congress mp, congress, lok sabha speaker, lok sabha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved