• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिलाओं के खाते में आएगी NYAY की राशि, PM नरेंद्र मोदी पर बरसी कांग्रेस

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक है। राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार नई-नई घोषणाएं करने के साथ एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। आएदिन रैलियां और प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कांग्रेस के अनुभवी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा पर हमला बोलने के साथ ‘न्याय’ के बारे में जानकारी दी।

एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव जीतने पर ‘न्याय’ लागू करने की घोषणा की थी। सुरजेवाला ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कांग्रेस की गरीबी मिटाओ न्याय यात्रा की इस देश में नई शुरुआत है। गरीब से न्याय और गरीब को न्याय- यही है न्याय यानी न्यूनतम आय योजना।

इसके तीन पहलू हैं, 72,000 रुपए सालाना देश के 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को मिलेगा। लगभग 5 करोड़ परिवार और 25 करोड़ लोग। यह टॉप-अप स्किम नहीं है। यह महिला केंद्रित योजना है। ये पैसा घर की महिला के खाते में जमा होगा। यह पूरे देश के गरीबों पर लागू होगी। आजाद हिंदुस्तान और पूरी दुनिया में गरीबी पर प्रहार करने वाली ये सबसे बड़ी योजना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress leader Randeep Surjewala attacks Modi Govt over minimum income scheme nyay
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress leader randeep surjewala, modi govt, minimum income scheme, nyay, randeep surjewala, congress, general election 2019, lok sabha election 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved