• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस को अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं, बढ़ती GDP देशहित न चाहने वालों पर तमाचा : गिरिराज सिंह

Congress lacks economic understanding; rising GDP is a slap in the face to those who do not wish the country well: Giriraj Singh - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । देश की जीडीपी ग्रोथ को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिकिया दी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके लोगों को अर्थव्यवस्था का ज्ञान नहीं है और बढ़ता हुआ जीडीपी भारत का हित नहीं चाहने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस और उनके लोगों को जीडीपी का ज्ञान नहीं है। उनके तथाकथित बड़े-बड़े विद्वानों को भी नहीं पता कि आज जीडीपी सिर्फ 7.8 प्रतिशत ही नहीं है, बल्कि 2014 से लेकर कोविड और युद्ध के समय तक जीडीपी को कभी गिरने नहीं दिया गया था।" उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल शासन का नतीजा है और आज देश सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ रहा है।
गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं यहां एक कार्यक्रम में आया हूं और लोग कह रहे हैं कि घरेलू बाजार भी बढ़ रहा है। बड़े होटलों में, हर जगह लोग इसे महसूस कर रहे हैं और पूरी दुनिया भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और हमारे नेतृत्व को भी स्वीकार कर रही है।"
उन्होंने आगे कहा, "कुछ लोगों को तो भारत के हित भी पसंद नहीं हैं। बढ़ता हुआ जीडीपी उनके मुंह पर तमाचा है और मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा कि गांव से लेकर शहर तक के लोग पीएम मोदी के विकास को स्वीकार कर रहे हैं।"
केंद्रीय मंत्री ने गांवों में आए बदलाव का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले गांव में मोटरसाइकिल इक्का-दुक्का होती थी और आज मोटरसाइकिलों की भरमार है। फोर व्हीलर पहले कई गांव मिलाकर एक-आध होते थे और आज फोर व्हीलर शहर से लेकर गांव तक है।
उन्होंने कहा, "जहां 20 हजार गाड़ियां बिकती थीं, वहां 2.5 लाख से 3 लाख गाड़ियां बिक चुकी हैं। ये सब चीजें बताती हैं कि जब जीडीपी बढ़ता है तो होलिस्टिक डेवलपमेंट भी होता है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress lacks economic understanding; rising GDP is a slap in the face to those who do not wish the country well: Giriraj Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: giriraj singh, congress, gdp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved