नई दिल्ली। राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा देने पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि राहुल गांधी जो भी बोलते हैं उससे सिर्फ नुकसान ही होता है और उनके बयानों के कारण ही कांग्रेस पार्टी भी डूब रही है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी जो भी बोलते हैं, आजकल उससे सिर्फ नुकसान ही होता है। उनके बयान से उनकी पार्टी को तो नुकसान होता ही है लेकिन ये देश के लिए भी अच्छा नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ सांसदों एवं नेताओं ने उन्हें आज भी यह बताया कि राहुल गांधी के रवैये के कारण नुकसान हो रहा है और उनकी पार्टी (कांग्रेस) भी डूब रही है।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope