• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नो बॉल पर भी आउट हो रही है कांग्रेस, ऐसे तो 400 क्या, 500 भी पार...

Congress is getting out even on no ball not only 400 even 500 - Delhi News in Hindi

निशांत भुवानेका नई दिल्ली। मौजूदा समय में लोगों के बीच IPL2024 और लोकसभा चुनाव की चर्चा गर्मायी हुई है। एक और क्रिकेट में जहां लोगों को अनएक्सपेक्टेड परिणाम देखने को मिल रहे हैं तो दूसरी ओर चुनाव में एक बार फिर पीएम मोदी की लहर दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है कि देश में भाजपा खुद से ही चुनाव लड़ रही है क्यों कि कांग्रेस बैकफूट पर ही नजर आ रही है। कांग्रेस के इतिहास में ये पहला मौका है जब वह इतनी कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
क्रिकेट की भाषा में समझें तो कांग्रेस नो बॉल पर भी आउट होती नजर आ रही है।ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्यों कि कांग्रेस के प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े ही हथियार डालते हुए नजर आ रहे हैं। सूरत, इंदौर और ओड़िसा की पुरी सीट के उम्मीदवारों ने पहले ही भाजपा को जीत का तोहफा दे दिया है। जिस संविधान को बचाने की लड़ाई करते हुए राहुल नजर आ रहे हैं उनके सैनिक एक-एक कर हथियार डालते हुए नजर आ रहे हैं।
तीसरे चरण तक मतदाताओं में मतदान को लेकर क्रेज कम देखने को मिला है और राजनीतिक पार्टियां लगातार इसे दूसरे का नूकसान बता रही हैं। हालांकि इतिहास ये बताता है कि जब जनता को किसी राजनीतिक पार्टी को सत्ता से दरकिनार करना होता है तो वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। अलग लोगों के इस विषय पर अलग विचार हो सकते हैं लेकिन इतना जरूर है कि मौजूदा समय में पीएम मोदी को लेकर जनता में राहुल गांधी से ज्यादा विश्वसनीयता है।
परिणाम जो भी हों लेकिन जनता के लिए चुनाव अपने आप में एक मुद्दा होता है। जिस तरह IPL 2024 में मुंबई, आरसीबी जैसी बड़ी टीमें प्लेऑफ के बाहर हो रही हैं, वैसे ही अगर कुछ अप्रत्याशित नहीं हुआ और कांग्रेस यूं ही नो बॉल पर आउट होती रहीं तो इसमें कोई शक नहीं है कि 400 क्या 500 भी पार ...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress is getting out even on no ball not only 400 even 500
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, getting out, no ball, bjp, election2024, ipl2024, cricket, sports, politics, #electioncommissionofindia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved